रास्ता पूछना युवक को पड़ा भारी, गाली-गलौज के बाद डंडे से पीटा

सिंघोड़ा। ग्राम पैकिन में घर के सामने बैठे युवक से गाली-गलौज कर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
शिकायत के आधार पर सिंघोड़ा पुलिस ने गांव के ही कुलमणि यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2) और 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, किशन पटेल (19) ने शिकायत में बताया कि 14 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने घर के सामने दोस्त शोभित भोई और महेश बरिहा के साथ बैठा था। इसी दौरान कुलमणि यादव मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा।
किशन के अनुसार, उसने कुलमणि से केवल यह पूछा कि वह कहां से आ रहा है। इस बात पर आरोपी कथित तौर पर भड़क गया और अश्लील गालियां देने लगा। इसके बाद हाथ-मुक्के और डंडे से हमला कर उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
घटना में किशन की दाहिनी कोहनी में चोट आई। अगले दिन 15 सितंबर को उसने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।



