Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

सरायपाली: चरित्र पर संदेह को लेकर पत्नी से मारपीट

Follow Us on Our Social Media

सरायपाली। ग्राम डोंगरीपाली में पति द्वारा पत्नी से मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति पर शराब के नशे में आए दिन चरित्र पर संदेह करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना में महिला के दोनों गाल, पीठ और गले में चोट आने की बात कही गई है।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब 13 वर्ष पहले अंजोर सिंह कत्थाकार निवासी डोंगरीपाली से सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। महिला खेती-किसानी का काम करती है।

शिकायत के अनुसार, 16 सितंबर की शाम करीब 7 बजे महिला गांव के रंगमंच के पास गणेश पूजा करने गई थी। पूजा के बाद जब वह घर लौटी तो उसके पति ने कथित तौर पर उस पर किसी अन्य व्यक्ति से मिलने जाने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

महिला का आरोप है कि गाली देने से मना करने पर पति ने जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। मारपीट में उसके दोनों गाल, पीठ और गले में चोट लगी।

महिला द्वारा बचाव के लिए आवाज लगाने पर उसके ससुर विद्याधर कत्थाकार और देवर अजय कत्थाकार मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। दोनों ने घटना को देखा और सुना।

महिला ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button