छत्तीसगढ़महासमुंद
Trending
आमापाली में विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, नृत्य प्रतियोगिताओं में कलाकारों ने दिखाया हुनर
Follow Us on Our Social Media
Join Channel
Share On Group

बसना। गढ़फुलझर क्षेत्र के ग्राम आमापाली में विश्वकर्मा पूजा महोत्सव के अवसर पर नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
एकल, युगल और सामूहिक नृत्य वर्गों में प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। निर्णायक समिति ने प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
एकल नृत्य: प्रथम आशा सोना (झारसुगुड़ा), द्वितीय प्रिया ठाकुर (बेलटी पसदा), तृतीय संजना साहू (बरगढ़)।
युगल नृत्य: प्रथम ममता पांडे (रायपुर), द्वितीय पवन हिना (रायपुर), तृतीय विनोद कुंजल (पुरैना, रायगढ़)।
सामूहिक नृत्य: प्रथम हरदेव के विहान (पिथौरा), द्वितीय एलडीएस (रायपुर), तृतीय सांवरिया डांस ग्रुप (सलखंड)।
आयोजकों ने विजेताओं को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना की।



