Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

खेत की मेड़ पर लगे करील तोड़ने से विवाद, किसान पर बांस के डंडे से हमला

Follow Us on Our Social Media

बसना। ग्राम खुर्शीपहार में खेत की मेड़ पर लगे करील (बांस) को तोड़कर ले जाने से रोकना एक किसान को भारी पड़ गया। आरोप है कि नाराज युवक ने किसान से गाली-गलौज करते हुए बांस के डंडे से उसके सिर पर हमला कर दिया। घटना में किसान को चोट आई है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।

पीड़ित किसान के मुताबिक, वह 20 सितंबर को अपनी पत्नी कांती बरिहा, बेटे जयंत बरिहा और दामाद हिरण बरिहा के साथ खेत अवंरा घुटकुरी में फसल पर दवाई का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान करीब 11 बजे गांव का नरेन्द्र निषाद खेत की मेड़ पर लगे करील को तोड़कर ले जा रहा था।

किसान ने जब उसे ऐसा करने से मना किया तो आरोप है कि नरेन्द्र निषाद ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे बांस के डंडे से किसान के सिर पर वार कर दिया। हमले से उसके सिर में चोट आई और दर्द होने लगा।

घटना के दौरान पीड़ित की पत्नी, बेटा और दामाद मौके पर मौजूद थे। उन्होंने घटना को देखा-सुना और बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button