Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

स्टे के बावजूद मकान निर्माण का आरोप, बुजुर्ग को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत

Follow Us on Our Social Media

बसना। ग्राम बोईरडीह निवासी एक बुजुर्ग ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में बुजुर्ग ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, बोईरडीह निवासी बुजुर्ग का दावा है कि खसरा नंबर 929 उनके नाम पर दर्ज है। आरोप है कि गांव का ही नकुल नंद उक्त जमीन पर कथित रूप से जबरन मकान निर्माण कर रहा था।

गांव के लोगों द्वारा समझाइश दिए जाने के बाद भी निर्माण नहीं रोकने पर बुजुर्ग ने उप तहसील न्यायालय पिरदा में आवेदन दिया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक, मामले में नायब तहसीलदार ने नकुल नंद के खिलाफ स्टे आदेश जारी किया है।

शिकायत में बताया गया कि 25 सितंबर 2026 की शाम करीब 6 बजे बुजुर्ग अपने घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान नकुल नंद वहां पहुंचा और स्टे लगवाने की बात को लेकर कथित रूप से गाली-गलौज करने लगा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने स्टे हटाने के लिए दबाव बनाया और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने सहित अन्य धमकियां दीं।

बुजुर्ग ने शिकायत में कहा कि कथित गाली-गलौज और धमकी से उन्हें काफी अपमानित महसूस हुआ। घटना के दौरान अजीत भोई, अखिलेश प्रधान, सुभनाथ भोई और अनुराज प्रधान के मौजूद रहने और घटना देखने-सुनने का उल्लेख भी शिकायत में किया गया है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button