Follow Us on Our Social Media
Accidentदेश दुनियां
Trending

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल हादसा: 17 लोगों की मौत का दावा, दो दर्जन से अधिक घायल

Follow Us on Our Social Media

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा के सप्तमी पर्व की शाम बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। उत्तर कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ के बीच पंडाल का एक हिस्सा ढह गया, जिसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, हादसे में 17 लोगों की मौत होने का दावा किया गया है, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

जानकारी के मुताबिक, सप्तमी के अवसर पर मां दुर्गा के दर्शन के लिए पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी दौरान भीड़ का दबाव बढ़ने के बीच पंडाल का एक हिस्सा ढह गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग इसकी चपेट में आ गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाए जाने की जानकारी है।

पूजा समिति के पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

हादसे के बाद चोरबागान पूजा समिति के जनरल सेक्रेटरी सहित अन्य पदाधिकारियों के इस्तीफा देने की खबर है। घटना के बाद पूजा पंडाल की सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

जांच के आदेश, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। हादसे के कारणों, मृतकों की संख्या और घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी की पुष्टि जरूरी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि पंडाल का हिस्सा किन परिस्थितियों में ढहा और हादसे के लिए कौन-से कारण जिम्मेदार थे।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button