Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

राज्यपाल रमेन डेका ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं, बोले- सत्य और सदाचार की सदैव होती है जीत

Follow Us on Our Social Media

रायपुर, 19 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि विजयादशमी अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।

राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि दशहरा का पर्व हमें जीवन में कठिनाइयों के बावजूद अपने आदर्शों और मूल्यों के प्रति दृढ़ रहने की प्रेरणा देता है। यह उत्सव समाज में सद्भाव, एकता और शांति को मजबूत करने का संदेश भी देता है।

उन्होंने कहा कि सत्य, सदाचार और अच्छाई के मार्ग पर चलने वाले लोगों की सदैव जीत होती है। विजयादशमी का पर्व हमें बुराइयों का त्याग कर अच्छे विचारों और सकारात्मक कार्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएगा तथा समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव की भावना को और मजबूत करेगा।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button