अपराध / हादसामहासमुंद
Trending
देवरी में युवक से मारपीट, बांस के डंडे से सिर पर किया वार
Follow Us on Our Social Media
Join Channel
Share On Group

देवरी। ग्राम देवरी में पुरानी बात को लेकर विवाद के बाद युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, गौठान के पास ननकी लाल खूंटे उसके दिवंगत पिता को गाली दे रहा था।
विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और बांस के डंडे से सिर व दाहिने पैर पर वार कर दिया।
मारपीट में युवक को चोटें आईं। घटना के दौरान परिजनों ने बीच-बचाव किया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।



