अपराध / हादसामहासमुंद
Trending
बसना: 15 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Follow Us on Our Social Media
Join Channel
Share On Group

बसना। ग्राम पठियापाली के पास भंवरपुर मार्ग पर अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे दो युवकों को बसना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब, जिसकी कीमत 3 हजार रुपये बताई गई है, जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिराम यादव (24) और मदनलाल डडसेना (36), निवासी ग्राम कलमीदादर के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।



