Follow Us on Our Social Media
महासमुंद
Trending

लोकतंत्र की मजबूती युवाओं की जिम्मेदारी, अराजकता के खिलाफ बुलंद करें आवाज : विधायक डॉ. संपत अग्रवाल

Follow Us on Our Social Media

बसना।  स्व. श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ विषय पर एक दिवसीय भव्य युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बसना विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने युवाओं को लोकतंत्र की मजबूती, संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्रहित के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पूजा-अर्चना कर किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। महाविद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं ने मुख्य अतिथि का आत्मीय स्वागत किया।

युवा संवाद को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र हमारे देश की आत्मा है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। जागरूक युवा ही समाज और राष्ट्र को सही दिशा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में असहमति का सम्मान होना चाहिए, लेकिन हिंसा, भ्रम और अराजकता के लिए कोई जगह नहीं है।

उन्होंने युवाओं से भ्रामक सूचनाओं और समाज को बांटने वाली प्रवृत्तियों से दूर रहने तथा संवैधानिक मूल्यों एवं लोकतांत्रिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए सजग रहने का आह्वान किया।

विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र देते हुए विधायक ने कहा कि छात्र जीवन केवल किताबी ज्ञान प्राप्त करने का समय नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रबोध विकसित करने का महत्वपूर्ण दौर है। युवाओं को अपनी बौद्धिक एवं शारीरिक ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगानी चाहिए। अनुशासन, मेहनत, लगन और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने के साथ अधिकारों के प्रति जागरूक रहना और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना भी आवश्यक है।

कार्यक्रम के समापन पर विधायक ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और महाविद्यालय प्रशासन को राष्ट्रहित एवं लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े विषय पर सार्थक संवाद आयोजित करने के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा जितेंद्र त्रिपाठी, बसना विधानसभा संयोजक डॉ. एन.के. अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. एस.के. साव, मंडल अध्यक्ष बसना नरेंद्र यादव, जिला मीडिया प्रभारी एवं सांसद प्रतिनिधि नवीन साव, जिला महामंत्री युवा मोर्चा कामेश बंजारा, भाजपा महामंत्री सरोज पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश सिन्हा, भाजपा कोषाध्यक्ष अमृत चौधरी, जिला मंत्री युवा मोर्चा कमलेश डड़सेना, युवा मोर्चा अध्यक्ष सांकरा विजय चौधरी, युवा मोर्चा महामंत्री बसना नवीन भट्ट, सोशल मीडिया प्रभारी आयुष अग्रवाल, निज सहायक रोहित अग्निहोत्री, निज सचिव नरेंद्र बोरे, सहायक प्राध्यापक एवं मंच संचालक एन.के. प्रधान, युवा मोर्चा महामंत्री सांकरा डिगेश यादव सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button