Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में 1703 पदों पर निकली भर्ती, 5 नवंबर से आवेदन शुरू

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर), उपसमूह-02 के तहत विभिन्न विभागों में 1703 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर पहली बार लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।

भर्ती में सबसे अधिक 1206 पद सहायक ग्रेड-3 के हैं। इसके अलावा सहायक उप निरीक्षक (जिला इकाई संवर्ग) के 279, पंजीयक लिपिक के 50, सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा) के 40, उप निरीक्षक-अ (शीघ्रलेखक, सामान्य शाखा) के 34, शीघ्रलेखक (हिंदी) के 30, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 25, स्टेनो टाइपिस्ट के 23, शीघ्रलेखक (द्विभाषी) के 13 और शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) के 3 पद शामिल हैं।

27 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए 28 से 30 नवंबर तक शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

10 जनवरी को होगी परीक्षा

भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 10 जनवरी 2027 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके प्रवेश पत्र 4 जनवरी 2027 से कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। परीक्षा प्रदेश के पांच संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।

इस भर्ती की खास बात यह है कि परीक्षा में शामिल होने वाले छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को नियमानुसार परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। शुल्क की वापसी उसी बैंक खाते में होगी, जिससे भुगतान किया गया है। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी मंडल की वेबसाइट https://cgssb.cgstate.gov.in पर जा सकते हैं।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button