छत्तीसगढ़
Trending

पिथौरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, स्थापना दिवस को लेकर दिखा उत्साह

पिथौरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश और जिला आह्वान पर पिथौरा मंडल द्वारा शीतला मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए तथा मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आगामी भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने की अपील की।

उन्होंने सभी से अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलन और ध्वजारोहण करने तथा इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने का आग्रह किया।

जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने बताया कि 7 अप्रैल को महासमुंद में सक्रिय एवं सामान्य सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से इसमें शामिल होने का आह्वान किया और “गांव बस्ती चलो अभियान” में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से संगठन को मजबूत करने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button