Follow Us on Our Social Media
Uncategorized
Trending

छत्तीसगढ़ की स्टील फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 6 मजदूरों की मौत की आशंका, 10 से अधिक घायल

Follow Us on Our Social Media

बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले के बकुलाही क्षेत्र स्थित रियल इस्पात स्टील प्लांट में मंगलवार को एक भीषण औद्योगिक हादसा हो गया।

चालू यूनिट में कोयला भट्टी में अचानक हुए जोरदार विस्फोट से फैक्ट्री परिसर दहल उठा। इस घटना में कम से कम 6 मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि 10 से अधिक श्रमिक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय मजदूरों का एक समूह कोयला भट्टी के आसपास सफाई कार्य में लगा हुआ था। इसी दौरान भट्टी में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे गर्म कोयला और आग की लपटें चारों ओर फैल गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कई मजदूर सीधे आग की चपेट में आ गए और उन्हें गंभीर जलने की चोटें आईं।

धमाके के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और फैक्ट्री कर्मचारियों की मदद से घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ मजदूरों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल घायलों और मृतकों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि प्रशासन की ओर से नहीं की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, प्लांट प्रबंधन की ओर से अभी तक विस्फोट के कारणों या मजदूरों की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस हादसे ने औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा इंतजामों पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button