Follow Us on Our Social Media
Uncategorized
Trending

बसना: 30 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

Follow Us on Our Social Media

बसना। बसना पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 6 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खुसरूपाली मोड़ के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने पंचों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संतोष कुमार बारिक (30 वर्ष), पिता रखीकुमार बारिक, निवासी खुसरूपाली, थाना बसना को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक 20 लीटर और एक 10 लीटर की जरीकेन में कुल 30 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी शराब रखने एवं बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बसना थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button