Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़महासमुंद

करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, मां को बचाने पहुंचे 23 वर्षीय बेटे ने भी गंवाई जान

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से शुक्रवार को दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

मृतकों की पहचान कल्याणी बाई यादव (54 वर्ष) और उनके 23 वर्षीय बेटे मधुसूदन यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कल्याणी बाई अपने बेटे के साथ अपनी बेटी से मिलने छत्तीसगढ़ नगर आई थीं। उनकी बेटी यहां किराए के मकान में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। मृतका मूल रूप से धरसींवा क्षेत्र के कूंरा गांव की रहने वाली थीं।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर कल्याणी बाई बालकनी में सूखने के लिए टंगे कपड़े निकालने गई थीं। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गईं। मां को करंट से चिपका देख उनका बेटा मधुसूदन उन्हें बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जीआई पाइप के जरिए फैला करंट

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कपड़े सुखाने के लिए विंडो कूलर और बालकनी की रेलिंग के बीच जीआई पाइप बांधा गया था। बताया जा रहा है कि कूलर में करंट आने के कारण विद्युत प्रवाह बालकनी और जीआई पाइप तक पहुंच गया। कपड़े निकालने के दौरान महिला जीआई पाइप के संपर्क में आई और करंट की चपेट में आ गई।

घटना की जानकारी मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button