Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

घर में घुसकर महिला को बंधक बनाया, चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट और चांदी का कंगन लूटा

Follow Us on Our Social Media

बागबाहरा। वार्ड नंबर 09 कर्रापारा में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक महिला को बंधक बनाकर लूट की वारदात का मामला सामने आया है। महिला के अनुसार, दो अज्ञात आरोपियों ने उसके मुंह और हाथ दुपट्टे से बांध दिए और चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट सहित चांदी का कंगन और कार की चाबी लूटकर फरार हो गए।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह लखविंदर सिंह के मकान में अपनी बेटी धानेश्वरी साहू के साथ किराये पर रहती है। 18 अगस्त 2026 को उसकी बेटी ड्यूटी पर गई हुई थी और वह घर में अकेली थी। इसी दौरान वह किचन में काम कर रही थी, तभी खिड़की से उसने एक व्यक्ति को छत की सीढ़ी से नीचे उतरते देखा।

डरकर जैसे ही उसने घर का दरवाजा खोला, दो अज्ञात व्यक्ति घर के अंदर घुस गए। आरोप है कि एक व्यक्ति ने महिला के दुपट्टे से उसके मुंह और हाथ बांध दिए, जबकि दूसरा कमरे में जाकर सामान तलाशने लगा। कुछ देर बाद कमरे से बाहर आए आरोपी ने महिला के गले पर चाकू अड़ाकर उसका सोने का लॉकेट लूट लिया। लॉकेट में 7 नग सोने के दाने लगे हुए थे।

महिला के अनुसार, आरोपी घर के पीछे की ओर से फरार हो गए और जाते समय घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। बाद में अलमारी देखने पर एक चांदी का कंगन और कार की चाबी भी गायब मिली।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि अज्ञात आरोपी करीब 5 ग्राम वजनी सोने का लॉकेट व 7 नग सोने के दाने, करीब 10 ग्राम वजनी चांदी का कंगन तथा कार की चाबी लेकर फरार हुए हैं। मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस घटना की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button