विदेश

क्या व्लादिमीर पुतिन के चलते गायब हो गए चीन के विदेश मंत्री, मौत की भी चर्चा…

चीन में विदेश मंत्री किन गैंग के गायब होने की चर्चा हुई और इसके बाद उन्हें विदेश मंत्री के पद से हटा दिया गया।

इसके बाद भी किन गैंग के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हुई। घटना के पांच महीने के बाद निकी एशिया ने एक बड़ा दावा किया है।

इसका कहना है कि चीन के विदेश मंत्री को गायब करवाने और पद से हटाने में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हाथ है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि किन गैंग चीन की विदेश नीतियों को रूस के विरोध और यूक्रेन के समर्थन में ले जाने के प्रयास में थे। जो बात व्लादिमीर पुतिन को अच्छी नहीं लगी। 

इसकी शुरुआत मई में हुई जब चीनी प्रतिनिधिमंडल यूक्रेन की यात्रा पर गया था। इस प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की थी।

चीन का यह प्रतिनिधिमंडल में रूस में राजदूत रहे ली हुई की अध्यक्षता में यूक्रेन पहुंचा था। इस मीटिंग के बाद पहली बार संकेत मिले थे कि चीन अपने रुख में बदलाव कर रहा है।

इसी बैठक के बाद चीन ने जेलेंस्की के लिए अपना आसमान खोल दिया। जेलेंस्की चीन के ही रास्ते से जी7 की बैठक में हिस्सा लेने जापान गए। 

इन सब बातों से रूस नाराज था। इसके बाद व्लादिमीर पुतिन ने खेल शुरू कर दिया। रूस ने चीन से बताया कि किन गैंग अमेरिका के लिए काम कर रहे हैं और वह अमेरिकी इशारे पर काम कर रहे हैं।

रूस ने यहां तक कहा कि किन गैंग अमेरिका के जासूस भी हो सकते हैं। संभव है कि इस मामले में कुछ सबूत भी मिले हों। निकी एशिया ने अपने शीर्ष सूत्रों के हवाले से कहा कि रूस ने ही बीजिंग को इस बात की जानकारी दी थी और कहा था कि किन गैंग जासूसी कर रहे हैं। 

वहीं चीन की एक टीवी प्रजंटर के साथ किन गैंग के अवैध रिश्तों की भी बात सामने आने लगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक किन गैंग और उनकी गर्लफ्रेंड से एक बच्चा भी था।

टीवी प्रजंटर यूके और यूएस भी आया जाया करती थी। ऐसे में चीन को भी किन गैंग पर शक हो गया। रूस ने इस शक को और गहरा कर दिया और कहा कि महिला पश्चिमी देशों से काफी संपर्क में रहती है।

यह चर्चा होने लगी की किन गैंग की गर्लफ्रेंड अमेरिका को खुफिया जानकारियां दे रही है। इसके बाद किन गैंग को पद से हटा दिया गया और आज तक पता नहीं चला कि वह कहां हैं। 

बताया जाता है कि किन गैंग निजी तौर पर शी जिनपिंग के काफी करीब थे और उनकी निजी बातों को भी जानते थे। इसीलिए जब किन गैंग पर शक की सूई घूमी तो उन्हें पद से तत्काल हटा दिया गया।

किन गैंग को हटाने के बाद चीन एक बार फिर खुलकर रूस के साथ दिखने लगा। वहीं पुतिन ने चीन की यात्रा भी की थी। कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि किन गैंग अब जीवित ही नहीं हैं। हालांकि इसके कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। 

Related Articles

One Comment

  1. Excellent article! The depth of analysis is impressive. For those wanting more information, I recommend this link: FIND OUT MORE. Keen to see what others think!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker