
तेन्दूकोना। रोजी-मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह उपरोक्त पते पर निवास करता है और मजदूरी का काम करता है।
पीड़ित के अनुसार दिनांक 18 जनवरी 2026 को शाम करीब 4 बजे संतोष पटेल के घर के सामने गली में डीजे बज रहा था। इसी दौरान गांव का ही निवासी विजय शंकर पटेल वहां आया और डीजे बजाने को लेकर सवाल-जवाब करने लगा। पीड़ित ने उसे बताया कि डीजे संतोष पटेल के घर से बज रहा है और कम आवाज में बजाने के लिए कहा गया है।
इस बात पर विजय शंकर पटेल ने विवाद शुरू कर दिया और मां-बहन को लेकर अश्लील गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि इसके बाद उसने हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट के दौरान पीड़ित के बाएं हाथ की कलाई और दाहिने हाथ की कोहनी में गंभीर चोट आई, जिससे खून निकलने लगा। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं और उसे काफी दर्द हो रहा है।
घटना को उमेश पटेल, संतोष पटेल और चुनुराम पटेल ने देखा-सुना और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।



