
बसना। बसना भाजपा मंडल अंतर्गत ग्राम सिंघनपुर में संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण शक्ति केंद्र प्रभारियों, संयोजकों एवं सह-संयोजकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बसना मंडल अध्यक्ष श्री नरेंद्र यादव जी सहित मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा प्रत्येक शक्ति केंद्र में कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान बूथ समितियों के गठन एवं उनकी सक्रियता, संगठनात्मक गतिविधियों, शक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली और आगामी कार्ययोजना को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री नरेंद्र यादव जी ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करने और हर बूथ को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।



