छत्तीसगढ़
Trending

होली त्यौहार : नंदनवन जंगल सफारी तीन दिनों के लिए रहेगी बंद

नवा रायपुर। होली त्यौहार एवं वार्षिक मेंटेनेंस कार्य के मद्देनज़र नंदनवन जंगल सफारी को तीन दिनों के लिए पर्यटकों हेतु बंद रखने की अनुमति प्रदान कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, होली के अवसर पर सफारी एवं उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा प्रतिवर्ष बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में शासकीय एवं सफारी की संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रहती है।

प्रबंधन द्वारा प्रेषित प्रस्ताव में उल्लेख किया गया था कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा वार्षिक रखरखाव कार्य संपादित करने के उद्देश्य से सफारी को अस्थायी रूप से बंद किया जाना आवश्यक है।

प्रस्ताव में दिनांक 03 मार्च 2026 से 05 मार्च 2026 तक कुल तीन दिवस जू एवं सफारी को बंद रखने का अनुरोध किया गया था। प्रस्ताव का परीक्षण करने उपरांत सक्षम प्राधिकारी द्वारा उक्त अवधि के लिए बंद रखने की सहमति प्रदान कर दी गई है।

इस दौरान सुरक्षा प्रबंधन की समीक्षा, आवश्यक मरम्मत कार्य एवं अन्य मेंटेनेंस गतिविधियां संपन्न की जाएंगी। प्रबंधन ने पर्यटकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित तिथियों के पश्चात सफारी पुनः पूर्ववत समयानुसार संचालित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button