पिथौरा। अवैध शराब, जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिथौरा पुलिस ने NH-53 रोड स्थित CG 53 ढाबा में कार्रवाई की।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ढाबे में लोगों को अवैध रूप से शराब पीने-पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

खबरे लगातार :- लाखागढ़ में L&T फाइनेंस शाखा के बाहर से CCTV कैमरा चोरी

सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में ढाबे पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर शराब पी रहे कुछ लोग मौके से फरार हो गए। वहीं मौके पर शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाला बिरेन्द्र कुमार पटेल (31), निवासी देवगांव, थाना राजादेवरी, जिला बलौदाबाजार मिला।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 180 एमएल की दो सवा शेरा देशी प्लेन शराब की बोतलों में 50-50 एमएल शराब, तीन खाली शराब की प्लास्टिक शीशियां और दो डिस्पोजल गिलास बरामद किए गए। बरामद शराब की कीमत करीब 70 रुपये बताई गई है।

खबरे लगातार :- फार्म हाउस में चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने मारा छापा; 3 गिरफ्तार, 2 फरार

पुलिस ने आरोपी से शराब पिलाने की वैध अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन उसने कोई वैध कागजात नहीं होना लिखित में स्वीकार किया।

आरोपी के खिलाफ धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया। मामला जमानतीय होने पर सक्षम जमानतदार पेश करने के बाद आरोपी को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।