
पिथौरा। महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के लाखागढ़ में एलएंडटी फाइनेंस शाखा कार्यालय के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा चोरी होने का मामला सामने आया है। शाखा प्रबंधक ने अज्ञात चोर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, एलएंडटी फाइनेंस शाखा लाखागढ़ पिथौरा के शाखा प्रबंधक लोकेश कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि 21 अगस्त 2026 की रात करीब 9:31 बजे शाखा कार्यालय के बाहर पानी टंकी के पास लगा टर्बो एचडी नाइट विजन कंपनी का सीसीटीवी कैमरा नंबर 85258090 किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया।
चोरी हुए कैमरे की अनुमानित कीमत करीब 5,600 रुपये बताई गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद शाखा प्रबंधक ने थाना पिथौरा पहुंचकर लिखित शिकायत प्रस्तुत की और अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की।
पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कैमरा चोरी करने वाले आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की भी जांच की जा सकती है।





