
पिथौरा। पिथौरा रेस्ट हाउस में आयोजित पिथौरा क्रिकेट अकादमी की बैठक में सर्वसम्मति से दुलीकेशन साहू को अध्यक्ष चुना गया।
वहीं उपाध्यक्ष के रूप में राजेश चौधरी और विजय गौतम का चयन हुआ। सचिव पद पर कौशल दास मानिकप्री, सह सचिव सुनील यादव तथा कोषाध्यक्ष के रूप में दुर्गेश सोनी को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अकादमी क्रिकेट एवं अन्य खेलों के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित रहेगी। पिथौरा शहर लंबे समय से बेहतर क्रिकेट आयोजनों के लिए जाना जाता रहा है, जहां खिलाड़ियों को उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं का अनुभव मिलता है। इसी क्रम में आगामी दिनों में अंडर-16 रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करने का भी फैसला लिया गया।
युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए कोच के रूप में राजेश चौधरी, सुनील सोनी और विजय गौतम को जिम्मेदारी दी गई है।
साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद सहित कई वरिष्ठ खिलाड़ियों और पदाधिकारियों को संरक्षक बनाया गया है।
अंत में रमेश श्रीवास्तव को पीसीएल का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।



