अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

रायपुर: शराब घोटाला मामला: सौम्या चौरसिया 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की कार्रवाई लगातार जारी है। प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार की गई सौम्या चौरसिया को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। अब वे 30 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में रहेंगी।

इससे पहले ईओडब्ल्यू ने सौम्या चौरसिया को तीन दिन की रिमांड पर लेकर उनसे गहन पूछताछ की थी। एजेंसी ने शराब घोटाले से जुड़े दस्तावेजों, लेन-देन और वित्तीय रिकॉर्ड को लेकर कई अहम जानकारियां जुटाने का दावा किया है। गौरतलब है कि गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए सौम्या चौरसिया ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे 15 जनवरी को खारिज कर दिया गया था।

शराब घोटाला वर्ष 2019 से 2023 के बीच कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का बताया जा रहा है, जिसमें शराब नीति में बदलाव कर चहेती कंपनियों को लाभ पहुंचाया गया। आरोप है कि नकली होलोग्राम के जरिए बिना एक्साइज टैक्स शराब की बिक्री की गई, जिससे शासन को लगभग 2165 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

इस मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, चैतन्य बघेल सहित कई बड़े नामों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ईओडब्ल्यू का कहना है कि जांच के अगले चरण में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Related Articles

Back to top button