सुष्मिता की रेसिपी
Trending

कम समय में तैयार, स्वाद से भरपूर: संडे स्पेशल मटन करी रेसिपी

रविवार का दिन भारतीय घरों में खास होता है और इस दिन कुछ विशेष पकाने की परंपरा भी। अगर बात नॉन-वेज प्रेमियों की हो, तो मटन करी का नाम सबसे ऊपर आता है। सुष्मिता की रेस्पी यह आसान कुकर मटन करी रेसिपी रविवार को और भी खास बना देती है। कम समय में बनने वाली यह रेसिपी स्वाद और खुशबू से भरपूर है।

इस मटन करी की खासियत इसका मसालेदार पेस्ट और खास “संडे मसाला” है, जो इसे आम मटन करी से अलग बनाता है। प्याज, साबुत मसाले, अदरक-लहसुन और हरी मिर्च से तैयार किया गया पेस्ट करी को गहराई वाला स्वाद देता है। मटन को पहले मैरीनेट किया जाता है, जिससे वह नरम और रसदार बनता है।

प्रेशर कुकर में बनने के कारण यह करी 40–45 मिनट में तैयार हो जाती है, जो व्यस्त लोगों के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है। सरसों के तेल और फेंटे हुए दही का इस्तेमाल इसे पारंपरिक भारतीय स्वाद प्रदान करता है। ऊपर से हरे धनिये की सजावट इस व्यंजन को और आकर्षक बनाती है।

गरमागरम संडे मटन करी को चावल या तंदूरी रोटी के साथ परोसें और परिवार के साथ रविवार का मज़ा दोगुना करें।

Related Articles

Back to top button