अपराध / हादसाछत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

9 गौवंशों को पैदल हांकते दो व्यक्ति पकड़े गए, सरायपाली पुलिस ने दर्ज किया मामला

सरायपाली। ग्राम कलेण्डा से कसलबा जाने वाले मार्ग पर 9 गौवंशों को कथित रूप से क्रूरतापूर्वक पैदल हांककर ले जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर दो व्यक्तियों को गौवंशों के साथ पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। मामले में सरायपाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, 16 अगस्त 2026 की रात करीब 9:30 बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि ग्राम कलेण्डा की ओर से कुछ लोग गौवंशों को पैदल हांकते हुए नुआपाड़ा, ओडिशा की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। रात करीब 10:15 बजे कलेण्डा से कसलबा जाने वाले मार्ग पर दो व्यक्ति 9 गौवंशों को पैदल ले जाते हुए मिले।

पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सरीफ मोहम्मद पिता यासिन मोहम्मद, उम्र 35 वर्ष, निवासी बरतुंडा, थाना पाईकमाल, जिला बरगढ़ (ओडिशा) तथा बन छत्तर पिता नंद छत्तर, उम्र 50 वर्ष, निवासी चंडीभाठा, थाना जगदलपुर, जिला बरगढ़ (ओडिशा) बताया। दोनों ने गौवंशों को नुआपाड़ा, ओडिशा ले जाने की बात बताई।

घटना की सूचना तत्काल 112 को दी गई। इसके बाद 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों व्यक्तियों को थाना लाया गया। गौवंशों को कुटेला स्थित गौधाम में सुरक्षित रूप से रखवाया गया।

विश्व हिंदू परिषद के प्रखण्ड मंत्री द्वारा 18 अगस्त को थाना सरायपाली में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button