विदेश

सुबह शादी, रात में दुल्हन को मारी गोली; दूल्हे ने पूरे ससुराल में मचाया कत्लेआम…

शादी का रिश्ता विश्वास और भरोसे पर टिका होता है। दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे पर भरोसा कर जिंदगीभर के लिए एक दूसरे का साथ को चुनते हैं।

मगर हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जो इस तरह के रिश्ते में भरोसा और विश्वास को तार-तार कर रहा है। दुल्हन ने कभी सोचा भी नहीं हो कि जिस पति से उसकी शादी हुई है वह उसकी जान ले लेगा।

हाल ही में एक दूल्हे में मेहमानों की मौजूदगी में बेहद खुशी से शादी की। शाम होते-होते उसने अपनी पत्नी समेत तीन लोगों की जान ले लेता है।

यह घटना बीते शनिवार थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा प्रांत में घटी। चतुरोंग सुकसुक नाम के एक व्यक्ति की शादी कंचना पचंतुएक नाम की महिला के साथ हुई थी। शनिवार सुबह उनकी शादी हुई, शाम को डिनर का आयोजन किया गया।

इस मौके पर सभी मेहमानों के साथ-साथ दूल्हा-दुल्हन के परिवार वालों ने भी शराब पी। दूल्हे के साथ दुल्हन की मां और उसकी बहन एक टेबल पर बैठकर शराब पी रही थीं।

इसी क्रम में दूल्हा-दुल्हन के परिजनों के बीच बहस हो गई। थोड़ी देर बाद यह बड़े झगड़े में बदल गया। इससे गुस्साए दूल्हे ने अपनी कार से बंदूक निकाली और दुल्हन और उसके परिवार के सदस्यों पर गोली चला दी। इसके बाद उसने खुद पर भी बंदूक तान लिया।

गोलीबारी में दुल्हन और उसकी मां किंगथोंग क्लाजोहोर और बहन कोर्निडा मनेटर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल मेहमानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

इलाज के दौरान एक और परिजन की मौत हो गई। इस घटना से शादी समारोह में काफी तनाव हो गया। सभी मेहमान डरकर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इसकी जांच की। दूल्हे को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया।

जांच के दौरान पता चला कि दूल्हा चतुरोंग सुकसुक ने पिछले साल इंडोनेशिया में 11वें आसियान पैरा गेम्स में हिस्सा लिया था और रजत पदक जीता था।

उसे 1 से 9 दिसंबर तक नाखोन रत्चासिमा में होने वाले वर्ल्ड एबिलिटी स्पोर्ट्स गेम्स में भाग लेना था। पुलिस ने बताया कि दूल्हा, दुल्हन से 15 साल छोटा है। इसी बीच ये खबर इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

Related Articles

One Comment

  1. Excellent insights! Your breakdown of the topic is clear and concise. For further reading, check out this link: READ MORE. Let’s discuss!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker