Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

केवटापाली शिव मंदिर परिसर में भाजपा का स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान

Follow Us on Our Social Media


गढ़फुलझर। भारतीय जनता पार्टी मंडल गढ़फुलझर द्वारा आज ग्राम केवटापाली स्थित शिव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत व्यापक स्तर पर साफ-सफाई का कार्य किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य केवल मंदिर परिसर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाना ही नहीं, बल्कि आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना भी रहा।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर, रास्तों और आसपास के क्षेत्रों में झाड़ू लगाकर कचरा एकत्रित किया और उसे व्यवस्थित रूप से निस्तारित किया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे दैनिक जीवन की आदत बनाना आवश्यक है।

अभियान में भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री महासमुंद माधव साव, मंडल अध्यक्ष नरहरी पोर्ते, महामंत्री प्रहलाद साहू एवं रंजन साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेश साहू, सोसायटी अध्यक्ष बिछिया निमित साहू, चिमरकेल के भोजराज साव, बड़े टेमरी के डिग्रीलाल साव सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल हुए।

युवा मोर्चा महामंत्री सहदेव पटेल समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी श्रमदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button