Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

मितानिन दिवस पर मनोज सिंह ठाकुर ने मितानिन बहनों को साड़ी भेंटकर किया सम्मानित

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। मितानिन दिवस के अवसर पर युवा नेता एवं समाजसेवी मनोज सिंह ठाकुर ने अपने वार्ड की मितानिन बहनों को साड़ी भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं और समाज के प्रति मितानिन बहनों के निःस्वार्थ योगदान, अथक परिश्रम एवं समर्पण की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मनोज सिंह ठाकुर ने कहा कि मितानिन बहनें समाज और स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे धूप, बारिश और ठंड जैसी तमाम चुनौतियों के बावजूद घर-घर पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करती हैं। जरूरतमंदों को मार्गदर्शन देने और उन्हें शासकीय स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में मितानिन बहनों का योगदान अतुलनीय है। उनका समर्पण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना, सामाजिक दायित्व और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।

मनोज सिंह ठाकुर ने कहा कि मितानिन बहनों को साड़ी भेंटकर सम्मानित करना उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का एक छोटा-सा प्रयास है। समाज के लिए निरंतर समर्पित इन बहनों का सम्मान करना हम सभी का नैतिक और सामाजिक दायित्व है।

अंत में उन्होंने सभी मितानिन बहनों के स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल जीवन की कामना करते हुए उनके सेवाभावी कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button