Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

मरीन ड्राइव पर स्पीड का ब्रेक: ओवरस्पीडिंग पर अब तुरंत कटेगा चालान

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। राजधानी के मरीन ड्राइव (तेलघानी नाका क्षेत्र) में तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस ने नई तकनीक का सहारा लिया है।

यहां हाई-स्पीड कैमरा और वेहिकल स्पीड डिस्प्ले सिस्टम स्थापित किया गया है, जो रीयल-टाइम में वाहनों की गति को मापकर स्क्रीन पर प्रदर्शित करता है।

इस आधुनिक सिस्टम की खासियत यह है कि जैसे ही कोई वाहन निर्धारित गति सीमा से अधिक चलता है, उसका स्वतः ई-चालान जारी हो जाता है। इससे न केवल नियमों का पालन सुनिश्चित होगा, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है।

यातायात पुलिस के अनुसार, मरीन ड्राइव क्षेत्र में अक्सर ओवरस्पीडिंग की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते यह कदम उठाया गया है। अब चालक अपनी गाड़ी की स्पीड खुद स्क्रीन पर देख सकेंगे और सतर्क रहेंगे।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें और यातायात नियमों का सम्मान करें, ताकि सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था बनी रहे।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button