Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़

गरियाबंद-मैनपुर मुख्य मार्ग पर बड़ा हादसा, धवलपुर पुलिस कैंप के पास ज़ायलो दुर्घटनाग्रस्त; दो गंभीर घायल

Follow Us on Our Social Media

गरियाबंद। जिले के गरियाबंद-मैनपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार शाम करीब 6 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। धवलपुर पुलिस कैंप के पास एक तेज रफ्तार ज़ायलो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटनाग्रस्त ज़ायलो कार में सवार सभी लोग मैनपुरकला गांव के निवासी हैं।हादसे में वाहन सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ज़ायलो वाहन मैनपुर से गरियाबंद की ओर जा रही थी। इसी दौरान धवलपुर पुलिस कैंप के समीप चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वाहन सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकाला।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।पुलिस की प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटाकर यातायात बहाल कराया गया। मामले की जांच जारी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि गरियाबंद-मैनपुर मार्ग पर लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। कई जगह सड़क संकरी होने और तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button