Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़

तौरेंगा-मैनपुर के बीच NH-130C पर पलटी प्याज-लहसुन से भरी पिकअप, बड़ा हादसा टला

Follow Us on Our Social Media

मैनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130C पर तौरेंगा और मैनपुर के बीच गुरुवार को प्याज और लहसुन से लदी एक पिकअप वाहन साइड देते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।जानकारी के अनुसार वाहन क्रमांक CG 04 QH 4712 रायपुर से ओडिशा के मुखिगुड़ा की ओर प्याज और लहसुन लेकर जा रही थी। इसी दौरान तौरेंगा और मैनपुर के बीच सामने से आ रहे वाहन को साइड देते वक्त चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप सड़क किनारे पलट गई।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने चालक की मदद करते हुए वाहन में भरे सामान को सुरक्षित बाहर निकाला।

oplus_0

दुर्घटना में चालक और अन्य लोगों को कोई चोट नहीं आई, हालांकि वाहन को नुकसान पहुंचा है।घटना के चलते कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से रास्ता साफ कराया गया और आवागमन सामान्य हुआ।स्थानीय नागरिकों ने NH-130C पर बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर चिंता जताई और वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक एवं नियंत्रित गति में वाहन चलाने की अपील की।

Related Articles

Back to top button