Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़

गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने की मुहिम तेज, मैनपुर में हस्ताक्षर अभियान को मिला जनसमर्थन

Follow Us on Our Social Media

मैनपुर | क गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में गो माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। पिछले पंद्रह दिनों से गांव-गांव पहुंचकर लोगों से समर्थन जुटाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को मैनपुर बस स्टैंड परिसर में विशेष हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई।अभियान के आयोजकों का कहना है कि इसका उद्देश्य गो संरक्षण को लेकर जनजागरूकता बढ़ाना और केंद्र सरकार तक आम लोगों की भावनाओं को पहुंचाना है। अभियान के दौरान लोगों से हस्ताक्षर कर समर्थन देने की अपील की गई, जिसे स्थानीय नागरिकों का सकारात्मक सहयोग मिला।कार्यक्रम में देवराज साहू, पीयूष चावले, राजा सोनवानी, आकाश मिश्रा, तुलसीनारायण नायक, युगदास वैष्णव, डायमंड दुबे, गुजेंद्र साहू और सुरेंद्र सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा शामिल हुए।

प्रकाश चौधरी उन्होंने लोगों से गो सेवा, गो संरक्षण और गो हत्या पर प्रभावी रोक लगाने के पक्ष में जनसमर्थन देने का आग्रह किया।आयोजकों ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से एक ज्ञापन केंद्र सरकार को भेजा जाएगा, जिसमें गो माता को राष्ट्रमाता का सम्मान देने तथा गो संरक्षण से जुड़े कानूनों को और प्रभावी बनाने की मांग की जाएगी। उनका दावा है कि आने वाले दिनों में यह अभियान जिले के अन्य गांवों और कस्बों तक भी पहुंचाया जाएगा।इस अभियान ने स्थानीय स्तर पर धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विमर्श को नई गति दी है। हालांकि, गो माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने और इससे जुड़े कानूनी पहलुओं पर अंतिम निर्णय केंद्र सरकार के स्तर पर ही लिया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button