Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

बसना में संभाग स्तरीय खेल चयन प्रतियोगिता, विधायक संपत अग्रवाल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

Follow Us on Our Social Media

बसना। स्थानीय जेएमएस जगदीशपुर में संभाग स्तरीय खेल चयन प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से भगवान की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता में रायपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों से चयनित एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से आगामी राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया गया।

खेल से अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ता है : विधायक

इस अवसर पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेल व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ मानसिक रूप से भी मजबूत बनाते हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और चुनौतियों का सामना करने का साहस विकसित होता है।

उन्होंने कहा कि कबड्डी हमारी माटी से जुड़ा लोकप्रिय और पारंपरिक खेल है। जेएमएस जगदीशपुर में रायपुर संभाग के विभिन्न जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ियों का एक मंच पर आकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। यहां से चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खिलाड़ियों से कहा- हार से निराश न हों

विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण भागीदारी और खेल भावना होती है। राज्य स्तर के लिए चयनित खिलाड़ी पूरे संभाग का नाम रोशन करने के लिए मेहनत करें।

वहीं जो खिलाड़ी चयन से चूक गए हैं, वे निराश न हों और दोगुने उत्साह के साथ अपनी तैयारी जारी रखें। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम करने वालों को सफलता जरूर मिलती है।

प्रतियोगिता के दौरान खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सीमा नायक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, विधायक प्रतिनिधि कैलाश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष पिरदा अभिमन्यु प्रधान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य त्रिलोचन नायक, विधायक प्रतिनिधि सोनू छाबड़ा, विधायक प्रतिनिधि अरविंद मिश्रा, वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक एवं खेल विशेषज्ञ आर.एस.एस. साहू, खेल अधिकारी महासमुंद अंजली बर्माल, सरपंच जगदीशपुर रिद्धि मनस्या नायक, सरपंच नरसिंहपुर नवलीन मिरी, प्राचार्य जेएमएस जगदीशपुर वी.एस. कोर, तरुण दास, मंडल मंत्री सांकरा कन्हैया लाल निषाद, लक्ष्मण सराफ, PTI जगदीशपुर मनोज बारिक, मंच संचालक हेमंत बारिक, नरेन्द्र, रिटायर्ड PTI भानुप्रताप सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी एवं संचालक अरविंद छात्रावास व सूर्या मिनरल्स जयप्रकाश साहू, अंतरराष्ट्रीय निर्णायक कबड्डी मुकेश साहू, राष्ट्रीय निर्णायक कबड्डी क्षितिपति साहू, जनरल मैनेजर रायपुर राकेश प्रधान, जनरल मैनेजर गरियाबंद यू.के. नेताम, एम. कश्यप, राष्ट्रीय निर्णायक कबड्डी अमित चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button