Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 12.260 किलो गांजा बरामद

Follow Us on Our Social Media

बसना। महासमुंद जिले में अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12.260 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

खबरें और भी :-पलसापाली चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, स्कूटी से 6.40 किलो गांजा बरामद

पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से सफेद रंग की डिजायर कार क्रमांक CG 08 BF 7700 में गांजा लाया जा रहा है। चेकपोस्ट पर घेराबंदी कर कार को रोका गया। तलाशी के दौरान कार से गांजा बरामद हुआ।

खबरें और भी :-बागबाहरा में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपियों ने गांजा ओडिशा के पदमपुर/जोगीमुड़ा से खरीदकर राजनांदगांव ले जाने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खिलेश मंडावी (29), अजय मार्कण्डेय (26) और प्रेम दास मानिकपुरी (19) के रूप में हुई है।

पुलिस ने 12.260 किलो गांजा, डिजायर कार और चार मोबाइल समेत कुल 11.40 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button