Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़

आदिवासी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ फूटा आक्रोश, कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Follow Us on Our Social Media

गरियाबंद। सोशल मीडिया पर आदिवासी समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक एवं जातिसूचक टिप्पणी को लेकर अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद ने कड़ा विरोध जताया है। परिषद के पदाधिकारियों ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृह मंत्री एवं पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।परिषद के जिलाध्यक्ष उमेंद्री कोर्राम के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि अमलीपदर निवासी एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आदिवासी समाज के खिलाफ अभद्र एवं अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिससे समाज की भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं।ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि मामले की शिकायत थाना अमलीपदर में दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से समाज के लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है।

परिषद ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।परिषद पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आदिवासी समाज प्रदेशभर में आंदोलन एवं प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।ज्ञापन सौंपने के दौरान आदिवासी नेता महेंद्र नेताम, संतु ध्रुव, दलचंद ध्रुव, कार्तिक, नीरज, सुरेखा बाई नागेश, रमेश सोम, तमेश सोरी, तोरन मांडावी, गगन नेगी, विष्णु ध्रुव, गुलशन देव, जगेश्वर सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button