Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

बसना: देवर पर अश्लील गाली-गलौज और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी, मामला दर्ज

Follow Us on Our Social Media

बसना। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बिटांगीपाली में एक महिला ने अपने देवर पर अश्लील गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने तथा आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम बिटांगीपाली निवासी महिला ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 28 जून 2026 की रात करीब 8 बजे उसका देवर प्रमोद नाग शराब के नशे में घर पहुंचा और अभद्र बातें करने लगा।

विरोध करने पर उसने कथित रूप से अश्लील गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और कहा कि उसके पास महिला का आपत्तिजनक वीडियो है, जिसे वह वायरल कर उसे बदनाम कर देगा।

महिला ने बताया कि घटना के बाद उसने पूरी जानकारी अपने पति को दी। उसी दिन गांव में बैठक कर प्रमोद नाग को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button