Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

15 दिन से लापता 15 वर्षीय किशोरी, अज्ञात पर बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह

Follow Us on Our Social Media

पटेवा। महासमुंद जिले के ग्राम बनपचरी से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मामले में पटेवा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, भारत खड़िया की 15 वर्षीय पुत्री कु. खुशबु खड़िया 31 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2 बजे घर से शौच जाने की बात कहकर निकली थी।

इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। देर शाम तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने आसपास खोजबीन शुरू की और रिश्तेदारों से भी संपर्क किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

पिता ने 15 सितंबर को थाना पटेवा में लिखित शिकायत देकर आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

आवेदन के आधार पर पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 57/2026 दर्ज किया है। साथ ही संभावित अपहरण की आशंका में अपराध कायम कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button