Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

आधी रात सड़क पर घेराबंदी, लूट की कोशिश में दो बदमाश गिरफ्तार

Follow Us on Our Social Media

तुमगांव। ग्राम भोरिंग में गर्ल्स हॉस्टल के पास देर रात पांच युवकों द्वारा बाइक सवार दो दोस्तों को घेरकर लूट की कोशिश करने का मामला सामने आया है।

आरोपियों ने चाकू, पेचकस और लोहे का रॉड दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से दो संदिग्ध पकड़े गए, जबकि तीन भाग निकले।

जानकारी के मुताबिक, भोरिंग निवासी छगन साहू (23) अपने दोस्त देवप्रकाश साहू के साथ 14 सितंबर की रात मोटरसाइकिल से तुमगांव में आयोजित डीजे डांस प्रतियोगिता देखने जा रहा था।

करीब 11:45 बजे गर्ल्स हॉस्टल के पास एक व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए हाथ देकर उन्हें रोक लिया। बाइक रुकते ही झाड़ियों की ओर से चार अन्य साथी बाहर आए और दोनों को घेर लिया।

बताया गया कि समूह ने हथियार दिखाते हुए बाइक, मोबाइल और जेब में रखे रुपये छीनने का प्रयास किया। इसी दौरान पीछे से आ रहे ग्रामीणों को छगन ने आवाज देकर रोका। लोगों के पहुंचते ही तीन आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि दो को पकड़ लिया गया।

सूचना पर 112 वाहन पहुंचा, जिसके सुपुर्द पकड़े गए दोनों युवक और मौके पर मिली दो मोटरसाइकिलें की गईं। शिकायत के आधार पर तुमगांव पुलिस ने धारा 296, 351(3), 126(2) और 312 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button