Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

4 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

Follow Us on Our Social Media

सरायपाली। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सरायपाली पुलिस ने सुखापाली रोड किनारे बबूल के पेड़ के नीचे दबिश देकर 55 वर्षीय सादमोती खटकर को पकड़ा। महिला के कब्जे से 4 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 800 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि सागरपाली-सुखापाली मार्ग पर एक महिला शराब लेकर ग्राहक की तलाश कर रही है। सूचना पर टीम ने गवाहों के साथ मौके की घेराबंदी की और संदेह के आधार पर सादमोती को पकड़ा।

तलाशी में सफेद प्लास्टिक झोले के भीतर 5 लीटर क्षमता वाली पीली जरीकेन मिली, जिसमें महुआ शराब भरी थी। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर शराब जब्त की गई। आबकारी परीक्षण के लिए 500 एमएल का सैंपल अलग निकाला गया और शेष शराब को सीलबंद किया गया।

पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button