Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

दुर्ग के वार्ड 57 में सड़क की दुर्दशा, खाद-बीज ढोना मुश्किल

Follow Us on Our Social Media

दुर्ग(मंजूलता साहू)। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 57 में खेतों तक पहुंचने वाली सड़क की बदहाली ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लंबे समय से जर्जर रास्ते के कारण आवागमन दूभर हो गया है। हालात ऐसे हैं कि खेती-किसानी के लिए यूरिया, बीज और अन्य जरूरी सामग्री खेतों तक पहुंचाना चुनौती बन गया है।

स्थानीय किसानों के मुताबिक, सड़क की हालत इतनी खराब है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। जगह-जगह उबड़-खाबड़ रास्तों और अव्यवस्था के चलते रोजमर्रा के कामकाज के साथ कृषि गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। बारिश के मौसम में परेशानी और बढ़ जाती है, जिससे खेतों तक पहुंचना कठिन हो जाता है।

पक्की सड़क की उठी मांग

ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के क्षेत्रों में पक्की सड़कों का निर्माण हो रहा है, लेकिन नगर निगम में शामिल वार्ड 57 अब भी बुनियादी सुविधा के लिए इंतजार कर रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मार्ग का निरीक्षण कर तत्काल सुधार कराने और स्थायी समाधान के तौर पर पक्की सड़क बनवाने की मांग की है।

महापौर-विधायक से की अपील

क्षेत्रवासियों ने महापौर और स्थानीय विधायक से भी समस्या पर ध्यान देने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि निगम क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद बेहतर सड़क सुविधा नहीं मिलना चिंता का विषय है। लोगों को उम्मीद है कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और अधिकारी जल्द संज्ञान लेकर राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।

Related Articles

Back to top button