Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

गढ़फुलझर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा

Follow Us on Our Social Media

बसना। ग्राम गढ़फुलझर में 15 मार्च को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी सिख समाज के एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है।

इसी क्रम में महासमुंद के कलेक्टर लंगेह तथा पुलिस अधीक्षक (एसपी) महासमुंद ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर और एसपी से मुलाकात कर कार्यक्रम की रूपरेखा तथा आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम के सफल एवं सुरक्षित आयोजन के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर सिख समाज के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें हरजिंदर सिंह हरजू, महिपाल सिंह जटाल, रोमी सलूजा, जगपाल सिंह, रिंकू ओबेरॉय, बलवीर सिंह, मुखविंदर सिंह और रज्जू छाबड़ा सहित अन्य संगत भी मौजूद रही। सभी ने मिलकर कार्यक्रम की तैयारियों में सहयोग देने का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। प्रशासन भी सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहा है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button