Follow Us on Our Social Media
महासमुंद
Trending

बूथ तक पहुंचेगा भाजपा का सेवा संकल्प

Follow Us on Our Social Media

महासमुंद। भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को महासमुंद शहर एवं ग्रामीण मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ जिला प्रभारी जयंती पटेल, जिलाध्यक्ष एतराम साहू, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व विधायक विमल चोपड़ा सहित पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी जयंती पटेल ने कहा कि भाजपा मजबूत कार्यपद्धति, अनुशासन और बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं के कारण देश का सशक्त राजनीतिक संगठन है।

प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित प्रत्येक कार्यक्रम को जिला या मंडल तक सीमित न रखते हुए पोलिंग बूथ तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी सोशल मीडिया तथा सरल ऐप पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए। इससे वरिष्ठ नेतृत्व को बूथ स्तर पर चल रही गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता की जानकारी समय पर मिल सकेगी।

जिलाध्यक्ष एतराम साहू ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मजबूत बूथ संरचना से संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। सेवा संकल्प अभियान के तहत निर्धारित कार्यक्रमों को जिले के प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र और पोलिंग बूथ तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

बैठक में महामंत्री थानसिंग दीवान, जिला कोषाध्यक्ष राहुल चंद्राकर, मंडल प्रभारी मोनिका साहू, प्रवक्ता सहप्रभारी स्वप्निल तिवारी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिक्का, ग्रामीण अध्यक्ष दिग्विजय साहू सहित प्रदीप चंद्राकर, देवीचंद राठी, मनीष बंसल, आनंद साहू, अमन वर्मा, अग्रज शर्मा, मीना वर्मा, साजन यादव, माखन सिन्हा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button