रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 7 निरीक्षकों की नई पदस्थापना

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से थाना प्रभारियों के बीच बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने 7 निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को आजाद चौक थाना प्रभारी के पद से हटाकर टिकरापारा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं टिकरापारा थाना प्रभारी रहे निरीक्षक राजेश कुमार मराई को रक्षित आरक्षी केंद्र भेजा गया है।
इसी तरह निरीक्षक अर्चना धुरंधर को प्रभारी महिला थाना से हटाकर आजाद चौक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक राजश्री मौर्य को रक्षित आरक्षी केंद्र से प्रभारी महिला थाना बनाया गया है।
इसके अलावा निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू को प्रभारी जिविशा से हटाकर गोलबाजार थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक आनंद सोनी को रक्षित आरक्षी केंद्र से यातायात में पदस्थ किया गया है। वहीं निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार तिवारी को रक्षित आरक्षी केंद्र से प्रभारी जिविशा बनाया गया है।



