अपराध / हादसामहासमुंद
Trending
पुरानी रंजिश में साले ने लकड़ी से सिर फोड़ा, मोबाइल भी ले गया
Follow Us on Our Social Media
Join Channel
Share On Group

बसना । ग्राम पिपरौद निवासी युवक 11 सितंबर की सुबह चिवराकुटा अस्पताल जा रहा था। भंवरपुर रोड के मोड़ पर नाश्ते के लिए रुका, तभी साला मधुसुदन बेहरा पहुंचा और पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। उसने हलधर व संखसुदन बेहरा को भी बुला लिया।
तीनों पर एकराय होकर मारपीट करने का आरोप है। शिकायत के अनुसार मधुसुदन ने लकड़ी से सिर पर वार किया, जबकि अन्य दोनों ने हाथ-मुक्कों से हमला किया। चोट लगने से सिर से खून निकलने लगा और दाहिने हाथ में दर्द हुआ। आरोप है कि इसी दौरान मधुसुदन जेब में रखा वीवो कंपनी का मोबाइल लेकर चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना देखी। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।



