Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

कोरबा: घरेलू विवाद में हत्या, आरोपी कुछ घंटों में गिरफ्तार

Follow Us on Our Social Media

कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी में सोमवार को हुई हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि पुलिस की तत्परता से वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे घरेलू विवाद और आपसी रंजिश का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह ग्रामीणों ने नंदकुमार पटेल का शव जयशंकर के घर से लगे बाड़ी के पास आंगन में पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल करतला थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर पंचनामा कार्रवाई की और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। साक्ष्यों के संकलन के लिए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

जांच के दौरान डॉग स्क्वायड ने पड़ोस में रहने वाले जयशंकर के घर की ओर संकेत किया, जिससे संदेह गहराया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मृतक का आरोपी के घर आना-जाना था और इसी को लेकर विवाद हुआ, जो हिंसक रूप ले बैठा।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और घटना में प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button