40 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ़्तार

बसना। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बसना पुलिस ने जगदीशपुर रोड ओवरब्रिज के पास एक व्यक्ति को 40 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब के साथ पकड़ा। जब्त शराब की कीमत करीब 4 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि साधुराम गहरे (55), निवासी वार्ड नंबर 02 बसना, शराब बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान दो 20-20 लीटर की जरकीन में भरी महुआ शराब बरामद हुई। माप करने पर कुल मात्रा 40 लीटर निकली। आरोपी से वैध दस्तावेज या लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद शराब को जब्त कर सीलबंद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 17 सितंबर को दोपहर 1:15 बजे गिरफ्तार किया। मामला अजमानतीय होने के कारण उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।



