Follow Us on Our Social Media
महासमुंद
Trending

लमकेनी से 22 वर्षीय युवती लापता, तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग

Follow Us on Our Social Media

बागबाहरा। ग्राम लमकेनी निवासी 22 वर्षीय मनेश्वरी कमार के अचानक लापता होने के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती 10 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1 बजे घर से बिना बताए निकली थी, जिसके बाद वापस नहीं लौटी।

परिजनों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद भाई श्रीराम कमार (26) अपने जीजा हेमलाल कमार के साथ थाना बागबाहरा पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मनेश्वरी की लंबाई करीब 5 फीट, चेहरा गोल, आंखें काली, रंग सांवला और बाल काले हैं। घटना के समय उसने गुलाबी सलवार और सफेद लेगिंग पहन रखी थी। वह पांचवीं कक्षा तक पढ़ी है तथा कमार और छत्तीसगढ़ी भाषा बोलती है। उसके पास मोबाइल फोन भी था।

रिपोर्ट के आधार पर गुम इंसान क्रमांक 56/2026 कायम कर खोजबीन शुरू की गई। जांच के दौरान युवती का वर्तमान ठिकाना और सुरक्षा संबंधी जानकारी सामने नहीं आने पर पुलिस ने किसी अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों द्वारा उसे कहीं ले जाने की संभावना को भी जांच के दायरे में रखा है।

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के SLP(Crl) 11263/2025, G Ganesh बनाम State of Tamil Nadu एवं अन्य मामले में 22 मई 2026 को जारी दिशा-निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सूचना मिलने के बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। मामले की जांच जारी है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button