Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री साय का जगदलपुर एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत

Follow Us on Our Social Media

जगदलपुर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर स्थित माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुँचे, जहाँ उनका आत्मीय स्वागत किया गया। गृहमंत्री के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का भी आत्मीय स्वागत किया गया।

जगदलपुर एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण देव, बस्तर सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर अध्यक्ष बेवरेज कारपोरेशन श्रीनिवास राव मद्दी, अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग रूपसिंह मंडावी, डीजीपी अरुण देव गौतम, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी, कलेक्टर हरिस एस और एसपी शलभ सिन्हा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button