Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसागरियाबंद
Trending

धुरसा तालाब के पास अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, 6 लीटर कच्ची शराब जब्त

Follow Us on Our Social Media

पाण्डुका/गरियाबंद। पाण्डुका थाना क्षेत्र के ग्राम धुरसा में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है। मामले में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार 22 सितंबर 2026 को पाण्डुका पुलिस की टीम जुर्म जरायम की पतासाजी के लिए ग्राम धुरसा की ओर रवाना हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि धुरसा तालाब के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है।

सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस ने स्थानीय गवाह कमलेश्वर कुर्रे (32) और हिच्छा राम साहू (55) को साथ लिया। टीम ग्राम धुरसा तालाब के पास संदिग्ध नोहर कुर्रे के घर-बाड़ी पहुंची और विधिवत तलाशी ली।

तलाशी के दौरान एक पीले रंग के प्लास्टिक थैले में 5 लीटर की एक जरकीन और 1 लीटर की एक बोतल मिली। दोनों में कच्ची देशी महुआ शराब भरी हुई थी। मौके पर माप करने पर कुल मात्रा 6 लीटर पाई गई। गवाहों से शराब की पहचान कराए जाने के बाद पुलिस ने उसे जब्त कर सीलबंद किया और पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई।

पुलिस ने आरोपी से शराब रखने और बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई लाइसेंस या कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद आरोपी नोहर कुर्रे के खिलाफ धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया।

विवेचना में सहयोग के लिए नोटिस दिए जाने के बावजूद सहयोग से इनकार करने पर पुलिस ने आरोपी को 22 सितंबर को सुबह 11:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को भी दी गई।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button